Tuesday, December 8, 2020

मध्यकालीन इतिहास जानने के स्रोत

 मध्यकालीन इतिहास जाने के लिए मध्यकालीन साहित्य प्रमुख है मध्यकालीन साहित्य को दो भागों में बांटा गया है जिसमें

 प्रथम सल्तनत कालीन साहित्य व 

 द्वितीय मुगलकालीन स्रोत 

1 सल्तनत कालीन साहित्य सल्तनत कालीन साहित्य वह साहित्य है जिनका लेखन दिल्ली सल्तनत के समय किया गया था इस प्रकार के साहित्य निम्न है

 1 चचनामा इस ग्रंथ के लेखक के बारे में बारे में जानकारी प्राप्त नहीं होती है इसी कारण इसका लेखक अज्ञात है इस ग्रंथ में मोहम्मद कासिम के द्वारा किए गए भारत आक्रमण के बारे में जानकारी प्राप्त होती है

 2 तारीख ए सिंध इस ग्रंथ की रचना इस ग्रंथ की रचना अमीर मासूम के द्वारा की गई थी इस ग्रंथ को तारीखे इस  सिंध भी कहा जाता है इस ग्रंथ से मोहम्मद कासिम के आक्रमण से लेकर अकबर तक की  अर्थात अकबर के शासन काल तक की जानकारी मिलती है

 3 तारीख उल हिंद- इस ग्रंथ की रचना अलबरूनी के द्वारा की गई थी इस ग्रंथ में मोहम्मद गजनवी के समय भारतीय स्थिति के बारे में वर्णन मिलता है

 4 ताज उल मासिर - इस ग्रंथ के रचनाकार हसन निजामी है इस ग्रंथ में गोरी के आक्रमण से लेकर दिल टूट के प्रारंभिक वर्षों की जानकारी प्राप्त होती है नोट इस ग्रंथ में अजमेर शहर की समृद्धि का वर्णन किया गया है

 5 तबकात ए नासिरी- इस ग्रंथ की रचना मिनहाज उस सिराज के द्वारा की गई थी इस ग्रंथ में 23 अध्याय है इस ग्रंथ में बताया गया है कि मिनहाज उस सिराज एक इतिहासकार के साथ-साथ एक कवि भी था इस ग्रंथ में हिजरी संवत 658 तक की जानकारी मिलती है 

खजाइन उल फुतूह- इस ग्रंथ की रचना अमीर खुसरो के द्वारा की गई थी इस करंट में मोहम्मद बिन तुगलक तक की जानकारी प्राप्त होती है

 7 देवल रानी- इस ग्रंथ की रचना अमीर खुसरो के द्वारा की गई थी इस ग्रंथ में खिज्र खिज्र खां तथा देवल रानी के प्रेम के बारे में जानकारी प्राप्त होती है 

8 तुगलकनामा इस ग्रंथ का रचयिता भी अमीर खुसरो था जिसमें तुगलक वंश से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है

 9 नूह सिपिहर- ग्रंथ का रचीयता  अमीर खुसरो था 

10 तारीख ए फिरोजशाही इस ग्रंथ के रचयिता बरनी था इस ग्रंथ में किस ग्रंथ में बलबन के राज्याभिषेक से लेकर से फिरोज तुगलक की शासन 6 वर्ष तक की जानकारी प्राप्त होती है

 11 फ़ुतुहते ए फिरोजशाही इस ग्रंथ की रचना फिरोजशाह तुगलक के द्वारा की गई थी इस ग्रंथ में फिरोज़ शाह तुगलक के द्वारा किए गए अपने कार्य तथा अपने आदेशों के संबंध में जानकारी प्राप्त होती है

 12 किताब उल रेहला इस ग्रंथ का रचयिता इब्नबतूता था इस ग्रंथ में तुगलक वंश से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है मुहम्मद बिन तुगलक की प्रशासनिक जानकारी प्रमुख है 

13 फतवा ए जहांदारी किस ग्रंथ की रचना बरनी के द्वारा की गई थी  

14 फ़ुतुह उस सलातीन इस ग्रंथ की रचना अबू बकर इसामी के द्वारा की गई थी 

15तारीख ए मुबारक शाही इस ग्रंथ की रचना अहमद अब्दुल्ला सर् हिंदी के द्वारा की गई थी

No comments:

Post a Comment